There might be a few spelling errors in this piece, due to the limitations of hindi typing fonts।
खामोश , करुनामय , शीत हूँ मैं ,
विस्मय भरी एक पहेली हूँ मैं ,
एक नए जीवन का आरंभ हूँ मैं ,
एक संघर्ष का अंत हूँ मैं ।
मैं मृत्यु हूँ ,
मैं जीवन का एक रूप हूँ ,
मैं दर्द हूँ, मैं पीड़ा हूँ ,
मैं खुशी हूँ, मैं सुकून हूँ ।
मैं शुरुवात हूँ ,
मैं ही अंत हूँ ,
एक काल हूँ मैं,
जीवन की एक बिन्दु हूँ मैं ।
मैं मृत्यु हूँ ....
मैं मृत्यु हूँ !
साक्षी